राष्ट्रमंडल में अपनी धाक जमाने को बेताब भारतीय खिलाड़ी, स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में कुछ साबित हो सकते हैं.. छुपे रुस्तम

नई दिल्ली: भले ही भारत अभी ‘खेल महाशक्ति’ बनने से काफी पीछे है, पर कॉमनवेल्थ गेम्स हमेसा से भारतीयों के लिए पदक हासिल करने का अच्छा टूर्नामेंट बना रहा है। साल 2002 के बाद से भारत इन खेलों में अपना स्थान शीर्ष 5 में बनाये रखता है। हालांकि शीर्ष 5 में रहना इस बार आसान नही होगा, वजह है निशानेबाज़ी स्पर्धा का शामिल ना होना। बाबजूद इसके अन्य खेलों के दम पर भारतीय खिलाड़ी सुनहरी इबारत लिखना चाहेंगे। अब तक इन खेलों में भारत ने 181 स्वर्ण सहित कुल 502 पदक अपने नाम किये हैं। जिसमें 101 पदक तो अकेले दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 2010 में जीते थे। कई शीर्ष खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से भारतीय पदक को झटका लगा जरूर है, पर कई स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी उम्मीद पर खरे उतरते को बेताब हैं।

मीरा से उम्मीद

भारोत्तोलन में स्वर्णिम आस मीराबाई चानू है। 4 साल पहले हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में इन स्पर्द्धाओं में भारत ने पांच सोने के तमगे सहित कुल 9 पदक जीते थे। पहली दफा इन खेलों में हिस्सा लेने जा रही 19 वर्षीय जेरेमी से भी पदक की आस है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हॉकी में स्वर्ण की उम्मीद

भारतीय दृष्टिकोण से हॉकी बहुत ही महत्वपूर्ण है। पुरुष और महिला हॉकी खिलाड़ी इस बार पिछले राष्ट्रमंडल खेलों की निराशा को दूर करना चाहेंगे जहाँ वे खाली हाथ लौटे थे। मनप्रीत सिंह की अगुवाई में पुरुषों की टीम गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी, वही साबित पुनिया की कमान में महिलाओं की टीम भी टॉप 3 में आना चाहेंगी।

टेबल टेनिस में है दम

पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ीयो ने कुल 8 पदक जीते थे और इस स्पर्द्धा में शीर्ष पर रहे थे। 8 में से 4 पदक तो मनिका बत्रा के थे। इस बार भी वही प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद है। शरत कमल अपने आखरी कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीत कर इसे यादगार बनाने में कोई कसर नही छोड़ना चाहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुक्केबाज़ों के पंच में है दम

गोल्ड कोस्ट में भारतीय मुक्केबाज़ों ने कुल 9 पदक हासिल किया था। अमित पंघाल, लवलीना, निकहत ज़रीन जैसे खिलाड़ी पर सब की निगाहें टिकी हुई है जो अपने स्वर्णिम मुक्कों से भारत की झोली में पीला तमगा डाल सकते है।

महिला क्रिकेट टीम पर निगाहें

पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के टी-20 क्रिकेट प्रारूप को शामिल किया गया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में महिला टीम पूरी तरह तैयार है। हालाँकि टीम के लिए राह आसान नही होगी। उसे विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ ग्रुप में रखा गया है, और पहला मुकाबला इस टीम से ही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close