कोयला कारोबारी सह BJP नेता राजेंद्र साहू की इलाज के दौरान मौत, ऑफिस से लौटते वक्त अपराधियों ने मारी थी गोली

रांची : अपराधियों की गोली से घायल बीजेपी नेता सह कोयला कारोबारी राजेन्द्र साहू की इलाज के दौरान मेडिका अस्पताल सोमवार की सुबह करीब 3 बजे मौत हो गई. लातेहार जिले के बालूमाथ में बीते 12 अगस्त को अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी. छाती, बांह और जांघ में राजेंद्र साहू को गोली लगी थी. इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

गंभीर स्थिति में राजेन्द्र साहू को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस अपराधियों की तलाश में जगह- जगह छापेमारी कर रही है. हालांकि घटना के दो दिन बाद भी पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के झरिवा टोला में हुई थी. राजेंद्र साहू अपने दफ्तर से घर तेली टोला लौट रहे थे. उनका दफ्तर पुराना कस्तूरबा विद्यालय के पास है. रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोका और उन पर गोली चला दी. गोली की आवाज सुनते ही लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े तो अपराधी फरार हो गये.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close