दो अस्पतालों का इंस्पेक्शन : नगरकियारी आयुष OPD में दवा वितरण पंजी नहीं मिला अप डू डेट….जिला आयुष पदाधिकारी ने दिया दुरूस्त रखने का निर्देश.. ..

धनबाद। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निर्मला सिन्हा ने आज अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। आज दोपहर करीब 1 बजे जिला आयुष पदाधिकारी डॉ निर्मला ने गोवाकोला के आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर राजकीय आयुर्वेदिक औषाधालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी को औषाधालय में सब कुछ व्यवस्थित दिखा। आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी डा कुमकुम और फार्मासिस्ट रामभजन हेब्रम ड्यूटी के दौरान मौजूद दिखे।

जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी उसके बाद दोपहर करीब 2 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरकियारी पहुंची और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डा निर्मला सिन्हा ने आयुष OPD का निरीक्षण किया। इस दौरान आयुष चिकित्सक अजय कुमार महतो मौजूद रहे। जिला आयुष पदाधिकारी ने डा अजय को दवा वितरण पंजी को अप टू डेट रखने का निर्देश दया।









