छठ को लेकर प्रशासनिक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश....सभी निगम कमिश्नर व अधिकारियों को आदेश हुआ जारी..

राँची। नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने सभी शहरी स्थानीय निकाय के नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, कार्यालय पदाधिकारी, विशेष पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि अक्टूबर 2022 में दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहरी स्थानीय निकाय अंतर्गत सभी सड़क, गलियों, नालियों एवं सभी छठ घाटों की नियमित तौर पर साफ सफाई सुनिश्चित करा लें।

आपको बता दें कि छठ पूजा का आयोजन 28 अक्टूबर से शुरू होगा, जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। झारखंड-बिहार में छठ पूजा का काफी महत्व है। घाटों की साफ-सफाई से लेकर लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाती है। इसी कड़ी में प्रशासन की तरफ से भी छठ घाटों की साफ सफाई का काम शुरू हो गया है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story