IPS लिपि सिंह की बढ़ सकती है मुश्किलें… संपत्ति का ब्योरा सही नहीं देने के मामले में कस सकता है शिकंजा..RCP सिंह की बेटी है लिपि

पटना। बिहार की लेडी IPS लिपि सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती है। संपत्ति जांच में लिपि सिंह के नाम पर कई गड़बड़ियां सामने आयी है। जिस तरह से JDU और लिपि सिंह के पिता RCP सिंह के साथ विवाद की स्थिति बन रही है, उसके बाद माना जा रहा है कि लिपि सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती है। 2015 बैच की IPS लिपि सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व नेता आरसीपी सिंह की बेटी है। RCP सिंह की JDU के साथ ठनी हुई है, पिछले दिनों ही आरसीपी सिंह ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया था।
जांच में जो बातें सामने आयी है, उसके मुताबिक लिपि सिंह के नाम पर जमीन के दस्तावेज में काफी गड़बड़ियां है। लिपि सिंह के दस्तावेज में मां गिरजा सिंह को लिपि सिंह का बेटी बताया गया है, जबकि वो उनकी पुत्री है। आरोप है कि 2015 बैच की अफसर लिपि सिंह ने संपत्ति का सही ब्योरा नहीं दिया है।
आईपीएस बनने से पहले UPSC में उनका चयन आडिट एंड अकाउंट में हुआ था, सरकारी नौकरी में होने के बावजूद उन्होंने व्यवसाय में कृषक लिखा था। आईपीएस और आईएएस अफसरों को हर साल संपत्ति का ब्योरा सौंपना होता है, लेकिन लिपि सिंह ने संपत्ति की सही जानकारी सरकार को नहीं सौंपा ।
संपत्ति की जानकारी छुपाने के मामले में आईपीएस लिपि सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती है। सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकती है।









