गजब हो गया ! भाई बनकर दुल्हन संग प्रेमी भी पहुंच गया ससुराल, पति से पहले ही मना लिया सुहागरात, ससुरालवालों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर….
पश्चिमी चंपारण। आशिक ने पहले तो अपनी प्रेमिका की शादी होने के बाद विदाई कराई और फिर भाई बनकर उसके साथ ससुराल पहुंच गया…हद तो तब हो गयी, जब सुहागरात के दिन पति के बजाय भाई बने आशिक ने ही उसके साथ रंगरेलियां मना ली। आशिकी का ये अजीबो गरीब किस्सा बिहार के पश्चिमी चंपारण का है।
जानकारी के मुताबिक शादी की रस्मों-रिवाजों को निभाते हुए परिवार के लोग देर रात होने के कारण सोने जा रहे थे। इसी बीच परिवार के सदस्यों ने दुल्हन और भाई बनकर आए उसके आशिक को कमरे में आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद तो ससुरालवालों का पारा चढ़ गया और युवक की जमकर धुनाई कर दी। इस पूरे हंगामे के बीच पिटाई करने के बाद ससुरालवालों ने उसका सिर भी मुंडवा दिया।
जानकारी के अनुसार, नौतन प्रखंड कुंजलहीं गांव के शेखावत हवारी के बेटे मुश्ताक हवारी की बीती तीस अक्टूबर को अमवा मंझार निवासी शख्स की बेटी के साथ शादी तय हुई थी। बारात समय पर कुंजलहीं गांव पहुंची। खुशी-खुशी निकाह भी हुआ। इस शादी में पहुंचा दुल्हन का आशिक अंगूर हवारी विदाई के समय भाई बनकर अपनी प्रेमिका के साथ उसके ससुराल पहुंच गया। प्रेमिका के ससुराल पहुंचे आशिक ने रात में अपनी प्रेमिका के कमरे में सोने की जिद की। ससुरालवालों ने दुल्हन का भाई समझकर उसे साथ भेज भी दिया। परंतु ससुरावालों ने देर रात दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ ।
इधर करतूत पकड़े जाने के बाद दुल्हन ने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। वो प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ गयी। मामले को लेकर खंड्डा पंचायत के वरिष्ठ सदस्यों की पंचायत बुलाई गई। दुल्हन शादी से साफ इनकार कर अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कागजाती प्रक्रिया को पूरा कर दुल्हन को उसके माता-पिता और आशिक के साथ लौटा दिया गया। इस मामले की इलाके में खूब चर्चा है।