जेल में छापेमारी: रांची के होटवार जेल में DC और SSP ने मारा छापा, कैदियों में हड़कंप

रांची: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार ) में उपायुक्त राहुल सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल ने छापा मारा। सोमवार अहले सुबह तकरीबन 4 बजे वरीय अधिकारियों द्वारा पुलिस बल के साथ छापेमारी होते ही कैदियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पूरे 3 घंटे तक पुलिस ने जेल में बंद एक-एक कैदी की गहन तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को कैदियों के पास से कुछ भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। वरीय अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी रुटीन जांच का हिस्सा था। मकसद यह देखना था कि जेल से कोई गैर-कानूनी गतिविधि तो नहीं की जा रही है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद से एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी सड़कों पर उतरे। सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इसी बीच रांची के नगड़ी स्थित दलादली चौक पर युवा आदिवासी नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गौरतलब है कि विधानसभा का मानसून सत्र जारी है और विपक्षी दल सरकार को विधि-व्यवस्था के मसले पर घेरने की तैयारी में है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story

COPYRIGHT 2024

Powered By Blink CMS