जीजा के प्यार में पगलायी साली ने किया कांड, शादी के एक महीने बाद ही पति को रास्ते से हटाया

मोतिहारी। बिहार में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। जीजा के प्यार में पगलायी साली ने अपने पति की ही हत्या करवा दी। महिला की अपने जीजा से पिछले 4 सालों से अफेयर चल रहा था। कत्ल से पहले जीजा को वीडियो कॉल किया और पति की हत्या का लाइव वीडियो देखा। इस दौरान महिला जैसा बोली, वैसा ही जीजा ने काम किया। महिला ने कहा कि प्राइवेट पार्ट कूचल दो तो जीजा ने ईंट से पूरा शरीर ही कूचल डाला। मामला बिहार के मोतिहारी के पकड़ी दायल थाना क्षेत्र के सिरहा गांव का है।

सिरहा के राजेश की शादी मधुबन थाना क्षेत्र के टीकम गांव निवासी शंभू प्रसाद की साली प्रियंका से हुई थी। प्रियंका से शंभू का अफेयर चार साल से चल रहा था। शंभू चार साल से साली को अपने घर पर ही रखा था। इसकी जानकारी जब शंभू की पत्नी को हुई तो उसने सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन बच गई। शंभू ने घर में कलह की वजह से साली की शादी करा दी। लेकिन शादी के 1 महीने के भीतर ही दुल्हन ने ये कांड करवा दिया। मृतक का नाम राजेश है, आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि जीजा और अन्य आरोपी फरार है। जीजा ने ही यह शादी करवाई थी।

घटना को अंजाम देने के बाद जीजा फरार हो गया। वहीं, पति की मौत के बाद पत्नी वियोग का नाटक करने लगी। जानकारी के मुताबिक 26 अप्रैल को राजेश अपने चचेरे भाई की बारात में मुजफ्फरपुर के काटी थाना क्षेत्र के बकटपुर गया था। बारात से ही उसका अपहरण हो गया । घरवालों ने कहा कि राजेश ने अपनी पत्नी प्रियंका को रात करीब दो बजे चार आदमी का खाना बना कर रखने को कहा था। इसके बाद प्रियंका ने उसकी लोकेशन पूछा। हालांकि, राजेश का मोबाइल मेहसी के बाद बंद हो गया।

आरोप है कि उसके बाद ही शंभू ने राजेश की हत्या कर दी। मृतक राजेश मुंबई में दवा का कारोबार करता था। इसी साल 7 मार्च शंभू ने अपने ही घर से साली की शादी करवाई। शंभू को लगा था कि राजेश मुंबई चला जाएगा। लेकिन राजेश मुंबई नहीं गया। जीजा-साली के रिश्ते का पता चलने के बाद राजेश और शंभू में तनाव हो गया। शंभू और उसकी साली प्रियंका ने मिलकर प्लानिंग की और घटना को अंजाम दिया।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story