समाज को सशक्त बनाएगी जीवन ज्योति क्लब ….. अध्यक्ष बने अरुण

कोडरमा चंदवारा प्रखंड अंतर्गत ग्राम चौराही में ग्रामीणों व युवाओं ने संयुक्त बैठक कर सर्वसम्मति से जीवन ज्योति क्लब का गठन किया गया। बैठक में अरुण कुमार को इस क्लब का सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। रोहित पंडित को सचिव और सुजीत कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस क्लब के संस्थापक के रूप में अजय रविदास तथा निदेशक धर्मेंद्र कुमार एवं मीडिया प्रभारी हरिकुमार को मनाया गया।

क्लब का मुख्य उद्देश्य गांव में हो रहे अशिक्षा के अभाव को लेकर गांव के ग्रामीणों में शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूक करना। समाज में हो रहे अंधविश्वासों के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं सभी पर्व एवं त्योहार आपसी सहमति से भाई चारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। गरीबी, शिक्षा व खेल के प्रति युवाओं को प्रोत्साहन पर जोर दिया जाएगा। इस मौके पर प्रकाश पासवान, वीरेंद्र कुमार पंडित, जगदीश सिंह, लक्ष्मण सिंह, मुन्ना पंडित, राहुल कुमार,पवन कुमार, सुरेश सिंह, भुनेश्वर पंडित, अनिल कुमार व गांव के सभी युवा वर्ग के साथी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close