झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पर लगा अभद्र व्यवहार करने का आरोप, जांच करने पहुंचे SDO, जानें क्या हैं मामला.. देखें वीडियो

गढ़वा । जिला के सगमा BDO सत्यम कुमार पर अपने कक्ष में हरिजन महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। जानकारी अनुसार घघरी निवासी स्व अकलु राम की पत्नी मुनी कुंवर शुक्रवार को अपने बन्ध पेंशन चालू कराने को लेकर विडियो कक्ष में फरियाद लेकर गई, तो BDO सत्यम कुमार ने महिला की बात सुनते भड़क गए व उक्त महिला के साथ धक्का मुक्की करते हुए चेंबर से बाहर निकाल दिया।

क्या है आरोप

भुक्तभोगी महिला मुनी कुंअर ने बताया कि मेरा पेंशन बंद है जिसे चालू कराने के लिए BDO सत्यम कुमार द्वारा पांच हजार रुपए की मांग किया गया था। मैने पांच हजार रुपए BDO सत्यम कुमार को दे दिया लेकिन अभी तक मेरा पेशन चालू नहीं हुआ जिसे लेकर मै BDO साहब के पास गई तो विडियो साहब भड़क गए व धक्का मुक्की देते हुए चेंबर से बाहर निकाल दिया।महिला के साथ धक्का मुक्की करने की खबर प्रखंड मुख्यालय में आग की तरह फैलते लोग प्रखंड मुख्यालय में एकत्रित होने लगे। यह देख BDO सत्यम कुमार प्रखंड मुख्यालय से भाग निकले।

इधर प्रखंड मुख्यालय के मेन गेट पर लोगों ने BDO के खिलाफ धरना प्रदर्शन पर बैठ गए लोगों ने BDO के उपर कानूनी कार्रवाई करते हुए बर्खास्त करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।इस मामले की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी महिला थाना प्रभारी लुशी रानी, धुरकी थाना प्रभारी सदानंद कुमार, ने प्रखंड कर्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी प्राप्त किया।


जानकारी लेते हुए सारी पहलू पर जांच पड़ताल किया गया। इस दौरान महिला से पूछताछ करते हुए कर्यालय मे लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ आलोक कुमार ने बताया कि यह एक पेंशन संबंधित मामला है । चेंबर में लगाए गये सीसीटीवी को चेक किया गया, आरोप बेसलेस हैं। इससे हमारे ऑफिसर का मोराल डाउन होता है। ऐसे चीजों को किसी भी तरह से बढ़ावा नहीं देना चाहिए।

एसडीओ ने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है.. वहीं पर महिला मुनि कुंवर ने थाना प्रभारी सदानंद कुमार को आवेदन सौंपा। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख अजय साव, उप ब्लाक प्रमुख अर्जुन पासवान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जय गोपाल यादव,20 सूत्री अध्यक्ष रेयाज अंसारी, बबलू प्रकाश, राजू गुप्ता, मंगलेश यादव राजेंद्र यादव बाबूलाल कुमार, सोनू कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story