झारखंड - कलाकार की LIVE मौत: "धनुष किसने तोड़ा, किसकी है …." डॉयलॉग बोलते ही परशुराम की हुई मौत, लोग किरदार देख बजाते रहे तालियां, हुई मौत
गढ़वा। रामलीला के मंच पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कलाकार की मंच पर ही सांसे टूट गयी। मामला गढ़वा का है, जहां डंडई गांव में रामलीला का मंचन हो रहा था। रामलीला के दौरान भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे एक कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। कलाकार का नाम 40 वर्षीय विनोद प्रजापति है। वो डंडई के ही रहने वाले थे.
हादसा उस वक्त हुआ, जब रामलीला के दौरान रामायण के सीता स्वयंवर का प्रसंग चल रहा था। इसी क्रम में धनुष तोड़ने के बाद भगवान परशुराम वहां पहुंचते हैं। भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे विनोद प्रजापति जोर से चिल्लाते हुए कहते हैं, धनुष को किसने तोड़ा? धनुष को किसने तोड़ा जल्दी बताओ जल्दी बताओ….।
इसके बाद अचानक विनोद प्रजापति मंच पर बेहोश होकर वहीं गिर गये। विनोद प्रजापति के गिरते ही कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। पहले आयोजक और अन्य कलाकारों ने सोचा कि विनोद प्रजापति मामूली रूप से बेहोश हुए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार विनोद प्रजापति की मौत हार्ट अटैक से हुई है।