झारखंड: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गर्भवती व मासूम बच्चों समेत कई लोग घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

गिरिडीह। बोरिंग के दौरान ऐसा बवाल मचा कि, 9 लोगों लहुलूहान हो गये। मामला गिरिडीह के मुफस्सिल थाना इलाके के द्वारपहरी के समीप महेशपुर के टोला बरमसिया की है। जानकारी के मुताबिक चापाकल के लिए बोरिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान बोरिंग के स्थान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला खून खराबा में बदल गया। घटना में छोटे छोटे बच्चों को भी चोट आयी है।

घटना मेंदोनों पक्षों के 9 लोग घायल हुए हैं। आपसी संघर्ष में एक गर्भवती महिला समेत घायल दोनों पक्षों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाना भी लाया है। घटना में पंकज मंडल, संजय मंडल, सोमरी देवी, चंदोसरी देवी, उमा कुमारी (गर्भवती) एक गोलू कुमार को चोट लगी है। इस पक्ष के लोगों ने फागू मंडल, रवि मंडल, अशोक मंडल, अनिल मंडल, पिंटू मंडल, संदीप मंडल, आकाश मंडल, अजय मंडल समेत अन्य और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

वहीं दूसरे पक्ष के अजय मंडल, कुंती देवी व पिंटू मंडल घायल है. इस पक्ष ने संजय मंडल, सचिन मंडल, पंकज मंडल, आशीष मंडल, बसंत मंडल, राजेश मंडल, लक्ष्मण मंडल समेत अन्य पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने विवाद शांत कराया है। मामले में शिकायत के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story