झारखंड ब्रेकिंग: अर्जुन मुंडा पर हार का खतरा, सीता सोरेन भी पिछड़ी, झारखंड के इन पांच सीटों पर BJP की जीत पक्की, झामुमो-कांग्रेस को भी 1-1 सीट की निर्णायक बढ़त, इन सीटों पर कड़ा मुकाबला

Jharkhand Breaking: Arjun Munda is in danger of defeat, Sita Soren also lagged behind, BJP's victory is confirmed on these five seats of Jharkhand, JMM-Congress also have a decisive lead of 1 seat each, tough competition on these seats.

Chunav Result 2024 LIVE: झारखंड में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा को खूंटी सीट पर बड़ा झटका लगता दिख रहा है। भाजपा के वरीष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हार की कगार पर पहुंच गये हैं। वो कालीचरण मुंडा से 1 लाख से भी ज्यादा वोटों से पीछे हो गये हैं। यहां मुकाबला काफी करीबी बताया जा रहा है. भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को मैदान में उतारा है, जबकि झारखंड के सबसे प्रभावशाली आदिवासी नेताओं में से एक मुचिराई मुंडा के बेटे काली चरण मुंडा को टिकट दिया है।

1962 से 1984 तक खूंटी लोकसभा सीट पर कांग्रेस और झारखंड पार्टी का दबदबा रहा, लेकिन 1980 के दशक में बाजी पलट गई। भाजपा ने इस सीट पर कब्जाप जमाया और तब से अब तक सिर्फ एक चुनाव भाजपा यहां से हारी है। वह है 2004 का चुनाव, जब कांग्रेस की सरकार बनी थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में खूंटी लोकसभा अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।

मौजूदा रूझानों में भाजपा को दुमका सीट से भी झटका लगता दिख रहा है। सीता सोरेन का झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल होना, वोटरों को रास नहीं आता दिख रहा है। सीता सोरेन दुमका सीट पर नलिन सोरेन से पीछे हो गयी है। अगर निर्णायक बढ़त की बात करें से तो पलामू से वीडी राम, हजारीबाग से मनीष जायसवाल, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, रांची से संजय सेठ, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, सिंहभूम से जोबा मांझी, खूंटी से कालीचरण महतो का जीतना पक्का हो गया है।

भाजपा के आठ सीटों पर रूझान की बात करें तो गोड्डा से निशिकांत दुबे 24293 वोटों से आगे हैं, वहीं चतरा से कालीचरण सिंह 56167 वोटों से, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी 1 लाख 679 वोटों से, धनबाद से ढुल्लू महतो 92573 वोटों से, रांची से संजय सेठ 1 लाख 12 हजार 260, जमशेदपुर से विद्युतवरण महतो 1 लाख 54 हजार 449, पलामू से वीडी राम 1 लाख 83 हजार से और हजारीबाग से मनीष जायसवाल 97480 वोटों से आगे हैं।

झामुमों की बात करें तो राजमहल से झामुमो के विजय हांसला 32022 वोटों से आगे हैं, वहीं दुमका में निलिन सोरेन आगे हैं, इस सीट पर भाजपा की सीता सोरेन 5087 वोटों से पीछे हैं। वहीं सिंहभूम सीट से झामुमो की जोबा मांझी भी जीत की तरफ बढ़ गयी है। जोबा मांझा 79209 वोटों से आगे हो गयी है।

कांग्रेस जिन दो सीटों पर आगे हैं, उसमें खूंटी और लोहरदगा की सीट है। खूंटी से अर्जुन मुंडा, कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से 102302 वोटों से पीछे हो गये हैं। वहीं लोहरदगा में कांग्रेस के सुखदेव भगत 45081 वोटों से आगे चल रहे हैं।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story