झारखंड ब्रेकिंग: ASI को जवान ने मारी गोली, छुट्टी नहीं मिलने से बौखलाये जवान ने खेला खूनी खेल, खुद को कमरे में बंद कर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा… बुलेट प्रूफ जैकेट…

Jharkhand Breaking: ASI was shot by a soldier, enraged by not getting leave, the soldier played a bloody game, locked himself in the room and started firing indiscriminately… Bullet proof jacket…

लोहरदगा। झारखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। लोहरदगा में ASI की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। ASI का नाम अनंत सिंह है। हत्या की इस वारदात को उसी थाने के सिपाही ने अंजाम दिया है। आरोपी सिपाही का नाम अनंत सिंह मुंडा है। जानकारी के मुताबिक विवाद के बाद गोलीबारी की ये वारदात हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक आरोपी अनंत सिंह मुंडा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। आरोपी ने अपने सर्विस रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की है। घटना की सूचना के बाद एसपी मौके पर पहुंचे हुए हैं। आरोपी अनंत सिंह अभी फरार बताया जा रहा है। आरोपी नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष का बॉडीगार्ड है। उपाध्यक्ष के बंगले की सुरक्षा में जवान को तैनात किया गया था।

खबर है कि आरोपी जवान ने कुछ दिन पहले छुट्टी की अर्जी भी डाली थी, लेकिन छुट्टी मंजूर नहीं हुआ था। इसी मामले में आक्रोश में आकर जवान ने फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी जवान ने उपाध्यक्ष के बंगले में ही खुद को बंद कर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। इधर घटना के बाद पहुंची पुलिस टीम बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर आरोपी पर काबू करने की कोशिश कर रहे हैं।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story