झारखंड ब्रेकिंग : रिम्स डायरेक्टर बर्खास्त, टर्मिनेशन लेटर में लिखा, “ना निर्देशों का पालन और काम संतोषजनक”, तीन महीने का वेतन देकर कर दी छु्ट्टी

Jharkhand Breaking: RIMS director sacked, termination letter reads, "not following instructions and work is not satisfactory", relieved of duty after paying three months' salary

रांची। आखिरकार रिम्स के डायरेक्टर डॉ राज कुमार की छुट्टी हो ही गयी। पिछले कई दिनों से इस बात की अटकलें लग रही थी। चर्चा थी कि डॉ राज कुमार के कामकाज से सरकार खुश नहीं है। पिछले दिनों रिम्स स्वशासी परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर स्वास्थ्य मंत्री नाराज दिखे थे। आखिरकार बैठक के 48 घंटे बाद डायरेक्टर की छुट्टी हो गयी।

यहां देखें आदेश 👇 👇 👇 👇 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि डॉ राज कुमार को जनवरी 2024 में तीन साल के लिए रिम्स का डायरेक्टर नियुक्त किया गया था, लेकिन लेकिन सवा साल में ही सरकार ने उन्हें पद से हटा दिया गया। आदेश में डॉ राजकुमार पर गंभीर आरोप भी लगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

टर्मिनेशन लेटर में कहा गया है कि निदेशक, रिम्स के पद पर कार्यरत रहने के दौरान मंत्रिपरिषद्, शासी परिषद् तथा विभाग द्वारा लोक हित में दिये गये निदेशों का पालन नहीं किया गया तथा रिम्स अधिनियम, 2002 द्वारा निर्धारित उद्देश्यों को पूर्ण करने में डॉ० राज कुमार की सेवा संतोषजनक नहीं पायी गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

आदेश में रिम्स नियमावली 2002 के नियम-9(vi) का हवाला देते हुए कहा गया है कि लोक हित में डॉ० राज कुमार को तीन महीने का वेतन एवं भत्ते देते हुए तत्काल प्रभाव से निदेशक, रिम्स के पद से हटाया जाता है।

 

इससे पहले डॉ० राज कुमार, तत्कालीन प्राध्यापक, न्यूरो सर्जरी विभाग, संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीच्युट ऑफ मेडिकल साईसेस, लखनऊ को राज्य सरकार ने 31.01.2024 द्वारा तीन वर्षों के लिए निदेशक, रिम्स के पद पर नियुक्त किया था।

Related Articles

close