झारखंड ब्रेकिंग: झारखंड में कौन सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाला है, देखिये भाजपा, झामुमो और कांग्रेस प्रत्याशियों की बढ़त का अंतर, एक क्लिक में पूरे आंकड़े …

Jharkhand Breaking: Who is going to win with the most votes in Jharkhand, see the difference in lead of BJP, JMM and Congress candidates, complete figures in one click…

Loksabha Result Live Update: झारखंड में सबसे बड़ी जीत पलामू सीट से भाजपा की होने जा रही है। पलामू सीट से विष्णु दयाल राम ने अपनी कुल बढ़त लगभग ढ़ाई लाख की बना ली है। उन्हें कुल 6 लाख 36 हजार वोट मिले हैं। वहीं दूसरी बड़ी लीड की बात करें तो वो सीट है जमशेदपुर की, जहां से विद्युत बरण महतो ने 1 लाख 82 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त ले ली है।

कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी की कुल बढ़त 1 लाख 61 हजार की है। वहीं हजारीबाग से मनीष जायसवाल की बढ़त 1 लाख 51 हजार की है। वहीं धनबाद से ढुल्लू महतो ने 1 लाख 12 हजार की और रांची से संजय सेठ की बढ़त 1 लाख 1054 वोटों से बढ़त ले ली है। गोड्डा से निशिकांत दुबे की भी लीट 84593 वोटों की हो गयी है। वहीं चतरा सीट से कालीचरण की बढ़त 84495 की है।

झामुमो की बात करें तो सीता सोरेन की मुश्किलें बढ़ गयी है। सीता सोरेन करीब 10 हजार वोट से पीछे चल रही है। वहीं राजमहल से विजय कुमार हांसदा 46849 वोटों से और सिंहभूम से 1 लाख 12 हजार वोटों से आगे हैं।
वहीं खूंटी से अर्जुन मुंडा को बड़ी हार होने वाली है। वहां से कालीचरण मुंडा ने 1 लाख 21 हजार की लीड ले ली है। लोहरदगा से सुखदेव महतो की बढ़त 77612 की हो गयी है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story