झारखंड: काउंटिंग से पहले जयराम महतो को मिली कोर्ट से बड़ी राहत, 10 जून तक पुलिस जबरिया नहीं कर पायेगी कार्रवाई, अब सुनवाई …

jharkhand: caunting se pahale jayaraam mahato ko mili court se badi raahat, 10 june tak pulis jabariya nahin kar paayegee karvai, ab sunvai... 

गिरिडीह। मतगणना से पहले गिरिडीह से प्रत्याशी जयराम महतो के लिए राहत की खबर है। अदालत ने जयराम महतो के खिलाफ 10 जून तक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। जयराम महतो पर्चा दाखिल करने पहुंचे थे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की थी। हालांकि उस मामले में पुलिस की जमकर किरकिरी भी हुई थी। इस मामले में मिली 10 जून तक की राहत ने जयराम को अपना पक्ष रखने के लिए अवसर दिया है।

जयराम महतो के खिलाफ राजधानी के नगड़ी थाना में उनके खिलाफ वर्ष 2022 में दर्ज कांड संख्या 48 में वारंट निकला था। इस मामले को जयराम महतो ने रांची सिविल कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसके बाद कोर्ट से उन्हें राहत मिली है। हालांकि इस मामले में अपर न्याययुक्त-15 की अदालत में बहस हुई। जयराम महतो के वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा।

कोर्ट ने उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया। 10 जून को अब इस मामले में सुनवाई होगी। अब 10 जून तक जयराम महतो के वकील के पास जवाब देने का समय है साथ ही जयराम पर किसी तरह के गिरफ्तारी की तलवार नहीं लटक रही है। आपको बता दें कि जयराम महतो पर्चा दाखिल करने पहुंचे थे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की थी लेकिन जयराम अपने समर्थकों के बीच थे। जयराम ने जनसभा को संबोधित करने की बात कही। जयराम ने कहा कि अगर वह जनसभा को संबोधित नहीं करेंगे तो उनके समर्थक उग्र हो सकता है जिसकी जिम्मेदारी पुलिस होगी। जयराम को पुलिस ने जनसभा को संबोधित करने का समय दिया लेकिन संबोधन के बाद जयराम वहां से चले गये।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story