Begin typing your search above and press return to search.
झारखंड: दर्दनाक हादसे में बच्चे की गयी जान, मां की हालत नाजुक, छोटी सी गलती पड़ गयी भारी
गिरिडीह। दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौत हो गयी, वहीं बच्चे की मां की हालत नाजुक है। घटना गिरिडीह के गांवा के डाबर गांव की है। जहां घर की छत से गिरकर बच्चे की जान चली गयी। गंभीर रूप में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह छत की रेलिंग नहीं होना बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक उदय कुमार की पत्नी लक्ष्मी देवी घर की छत पर भोजन बना रही थी। लक्ष्मी के साथ उसका तीन वर्ष का पुत्र रिशा भी छत पर था। इस बीच लक्ष्मी को चक्कर आने लगा तो वह अपने बच्चे को गोद में लेकर उठी। उठते ही जोर का चक्कर आ गया और वह बच्चे समेत छत से नीचे जा गिरी।
जोरदार आवाज आने के बाद परिजन दौड़ कर पहुंचे तो मां-बेटे को गिरा हुआ पाया। घटना में बच्चे की तो मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि महिला की हालत नाजुक है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Next Story