झारखंड कांग्रेस अनुशासन समिति : AICC ने ब्रजेंद्र सिंह की अगुवाई में बनायी अनुशासन समिति…इन्हें सदस्य व समन्वयक बनाया गया

रांची: कैश कांड में फंसे झारखंड के तीन कांग्रेस विधायक का कांग्रेस में भविष्य क्या होगा ? इन सवालों के बीच AICC ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति गठित कर दी गई है। अनुशासन समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह को बनाया गया है। अटकलें है कि पार्टी के तीन विधायकों के कैश कांड में फंसने का मुद्दे पर यह कमिटी सुनवाई करेगी।

AICC की तरफ जारी निर्देश के मुताबिक झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुशासन समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह को नियुक्त किया है। वहीं पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश, कालीचरण मुंडा और अनादि ब्रह्म और शमशेर आलम को बतौर सदस्य नियुक्त किया गया है. वहीं अमूल्य नीरज खलको को समिति का समन्वयक बनाया गया है। ब्रजेंद्र सिंह धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ अजय के बाद से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी में अनुशासन समिति नहीं बनी थी। झारखंड कांग्रेस के बारे में कहा जा रहा था कि हर कोई पार्टी में अपनी मनमर्जी के मुताबिक बयानबाजी और काम करता था, लिहाजा पार्टी ने अब उन नेताओं की नकेल कसने के लिए अनुशासन समिति का गठन किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close