झारखंड स्थापना दिवस विशेष : युवाओं के लिए इस बार खास, हेमंत सरकार दे रही कई योजनाओं की सौगात

झारखंड । 15 नवम्बर को झारखंड अपना स्थापना का 22 वां वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इसको लेकर झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर राज्य में सरकारी और गैर सरकारी। स्टार पर तैयारी जोरों शोरों से हैं। इस मौके पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके लिए तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। इस दिन कई योजनाओं का उद्घाटन भी किया जायेगा। इस वृहद आयोजन की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी।

स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्य समारोह तीन घंटे का होगा जो दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा।

राज्यवासियों को मिलेगी सौगात

इस अवसर पर लगभग 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा। इतना ही नहीं इस समारोह में 1000 नव चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपा जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद रहेंगी। ऐसे में यहां सारी व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखने का सीएम हेमंत सोरेन ने आदेश दिया है।

इन योजनाओं की होगी शुरुआत

इस आयोजन में सीएम सारथी योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना और एकलव्य स्किल स्कीम योजना का शुभारंभ करेंगे। वहीं इंडस्ट्रियल पार्क एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी 2022, इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2022 और झारखंड एथेनॉल प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी 2022 को लॉन्च करने की योजना है। लाभुकों के बीच 2000 करोड़ रूपए से ज्यादा की परिसंपत्तियों का वितरण होगा। साथ ही 1000 से ज्यादा नव चयनित को नियुक्ति पत्र भी सौंपा जाएगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story