झारखंड: गरमी में आये थे प्यास बुझाने, 40 को मिली मौत, गरमी का तांडव जारी, एक सप्ताह अभी और झुलसना होगा गरमी की आग में…

jharkhand: garami mein aaye the pyaas bujhaane, 40 ko milee maut, garamee ka taandav jaaree, ek saptaah abhee aur jhulasana hoga garamee kee aag mein…

रांची। भीषण गरमी में झारखंड जल रहा है। रांची से लेकर गोड्डा तक और गोड्डा से लेकर पलामू तक चारों तक गरमी ने हाहाकार मचा रखा है। हालांकि भीषण गरमी के बीच कुछ बूंदाबांदी भी हो रही है, लेकिन उसकी वजह से गरमी से ज्यादा उमस बढ़ रही है। पलामू के पानी की तलाश में आये बंदरों के झुंड को मौत का सामना करना पड़ा।

पांकी के सोरठ में कुएं में डूबने से 40 बंदरों की मौत हो गई। सभी प्यास बुझाने के लिए कुएं में पानी पीने कूदे थे। लेकिन सभी बंदरों की पानी में डूबने से मौत हो गयी। इधर मौसम विभाग ने 4 जून को गढ़वा, पलामू और चतरा जिले में लू चलेगी। वहीं 5 और 6 जून को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा में लू चलने की चेतावनी है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी एक सप्ताह और गरमी से लोगों को परेशान होना होगा।

इधर बारिश के बीच आंधी तूफान की भी आशंका मौसम विभाग ने जतायी है। 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश हुई। सिमडेगा, बोकारो और गिरिडीह समेत कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। हालांकि आज कल मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story