झारखंड: 11 लाख राशनकार्ड के निरस्त होने का खतरा, 56 लाख राशन कार्ड में से 11 लाख कार्ड का अब तक नहीं हो पाया केवाईसी

Jharkhand: 11 lakh ration cards are in danger of being cancelled, out of 56 lakh ration cards, KYC of 11 lakh cards has not been done yet.

Jharkhand Rashan Card : झारखंड में राशन कार्डधारियों के लिए सिर्फ 9 दिन का समय बचा है। अगर उन्होंने केवाईसी नहीं कराया, तो उन्हें राशन नहीं मिलेगा। राज्य सरकार ने 28 फरवरी तक की मियाद रखी है। प्रदेश में ई-केवाईसी कराने का अंतिम समय फरवरी 2025 रखी गयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

निर्देश के मुताबिक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पीएच (गुलाबी कार्ड), एएवाई (पिला कार्ड) के साथ राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत संचालित हरा एवं अन्य राशन कार्डधारी परिवारों के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी किया जाना अनिवार्य है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 11 लाख 64 हजार 649 राशन कार्ड धारकों का अब तक केवाईसी नहीं हुआ है। जाहिर है अगर उन्होंने प्रक्रिया पूरी नहीं की, तो उनका राशन कार्ड से नाम कट जायेगा। साथ ही राशन कार्ड को लेकर मिल रही तमाम सुविधाएं भी बंद हो जायेगी।

 

 

सरकार द्वारा ई-केवाईसी का अंतिम तारीख की बात करें तो सिर्फ 9 दिन का शेष बचा है। ऐसे में 11 लाख से ज्यादा हितग्राहियों का केवाईसी इतने कम दिनों में होना संभव नहीं दिख रहा है। ऐसे में सरकार को शायद समय बढ़ाने पर विचार करना पड़ सकता है।

 

 

इधर हितग्राहियों के लिए मुश्किल ये है कि अगर उन्होंने ई-केवाईसी निर्धारित समय पर नहीं कराया तो तमाम सुविधाओं से उन्हें हाथ धोना पड़ जायेगा। पूरे झारखंड में 68 लाख 21 हजार 60 राशन कार्डधारी हैं, जिसमें से जिसमें 56 लाख 56 हजार 411 कार्डधारियों का ई-केवाईसी संपन्न हो गया है, जबकि 11 लाख 64 हजार 649 राशन कार्डधारी ई-केवाईसी से वंचित हैं।

 

 

हालांकि इसके पीछे की वजह से कहीं सर्वर धीमा तो कही नेटवर्क की समस्या भी है। आधार से नाम लिंक नही होने और अंगूठा का काम नहीं करना भी बाधा बन रहा है। ऐसे में सरकार को शायद तारीख आगे बढ़ाने पर विचार करना पड़ सकता है।

Related Articles

close