झारखंड : के.राजू पहुंचे रांची…मंत्री दीपिका पांडेय ने किया स्वागत

Jharkhand: K. Raju reached Ranchi...Minister Deepika Pandey welcomed him

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू आज रांची पहुंचे.मंत्री दीपिका पांडेय सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया. दीपिका पांडेय ने ट्वीट कर लिखा- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा झारखंड के नवनियुक्त प्रभारी आदरणीय श्री के. राजू जी के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा!



मंत्री दीपिका पांडेय ने ट्वीट कर दी जानकारी

मंत्री ने दूसरे पोस्ट में लिखा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ग़ज़ब की ऊर्जा है! हमारी पार्टी झारखंड की जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास, न्याय और जनसेवा के मार्ग पर हम पूरी ताक़त से आगे बढ़ रहे हैं। जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, और हम अपने संकल्प को पूरा करके इस विश्वास को और मज़बूत करेंगे!

Related Articles