Jharkhand LIVE : आज शाम तक झारखंड की स्थिति हो सकती है साफ…..स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान के क्या है मायने… पढ़िये

रांची। झारखंड में बड़ी तेजी से राजनीतिक घटनाक्रम बदल रहा है। बढ़ी सरगर्मियों के बीच झारखंड में अलग-अलग दावे भी किये जा रहे हैं। भाजपा भी अंदरूनी तौर पर हालात पर नजर बनाये हुए हैं। हालांकि वो खुलकर इस मामले पर कुछ नहीं बोल रही है। इसकी बड़ी वजह ये भी है कि संख्या बल का गठबंधन सरकार के साथ होना। क्योंकि 81 सीट वाली विधानसभा में अभी गठबंधन सरकार के साथ ही 50 विधायकों का साथ दिख रहा है। अगर हेमंत सोरेन की सदस्यता जाती भी है तो महागठबंधन सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। इन हालातों के बीच झारखंड में पार्टी नेताओं के अलग-अलग दावे भी सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार बहुमत में है। …बन्ना गुप्ता ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया का जो भी निर्देश होगा हमलोग उसे स्वीकार करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं झामुमो के सीनियर लीडर सुप्रियो भट्टाचार्य ने ये कहकर झारखंड की राजनीति में सनसनी फैला दी, कि उनके साथ भाजपा के कई विधायक संपर्क में है। सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि गठबंधन सरकार को 50 विधायकों का समर्थन है। सुप्रियो ने कहा कि उन्हें बहुमत है और राज्यपाल जब भी कहेंगे हम फ्लोर में अपना बहुमत साबित कर देंगे।

इन सब के बीच मुख्यमंत्री निवास में यूपीए विधायकों की बैठक शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने सभी विधायकों को झारखंड के मौजूदा हालात की जानकारी दे रहे हैं। माना जा रहा है कि आज शाम तक झारखंड का पूरा घटनक्रम साफ हो सकता है।

Related Articles

close