शादी समारोह में बड़ा हादसा, विवाह पंडाल की लाइट खोल रहे दो मजदूर बिजली तार की चपेट में आकर जिंदा जले

गिरिडीह। शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो मजदूर जिंदा जल गये। दोनों मजदूर 11हजार वोल्ट की तार की चपेट में आ गये, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गयी। घटना गिरिडीह जिले के आमबागान (सिहोडीह) स्थित आशीर्वाद रिसोर्ट की है। शादी के कार्यक्रम के बाद मजदूर बिजली की लरियां और लाइट खोल रहे थे, उसी दौरान दो मजदूर बिजली की चपेट में आ गये। दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक वैवाहिक समारोह संपन्न होने के बाद पंडाल खोलने का काम चल रहा था। उसी दौरान दो मजदूर विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। तार में जैसे ही सर सटा, आग लग गयी। उसे बचाने की चक्कर में दूसरा मजदूर भी आ गया और दोनों की मौत हो गयी। दोनों मजदूर जलने के बाद 20 फीट नीचे जमीन पर आ गिरे। इस दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हादसे में मारे गये मजदूरों में नगर थाना इलाके के धरियाडीह निवासी अंशु कुमार और मुफ्फसिल थाना इलाके के गरहाटांड निवासी आकाश कुमार शामिल है। गुप्ता टेंट हाउस द्वारा पंडाल लगाया था और लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी. सोमवार की दोपहर में लाइट खोला जा रहा था. इसी दौरान एक मजदूर बिजली की नंगी तार के संपर्क में आ गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपने साथी को बचाने पहुंचा दूसरा युवक भी करंट की चपेट में आ गया, जिससे दोनों जमीन पर आ गिरे। ये हादसा होने के बाद अन्य लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

Related Articles

close