झारखंड पुलिस की अपील अफवाहों पर ध्यान ना दें: हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद एक्टिव हुई पुलिस, धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रांची: शहर में किसी तरह की अफवाह ना फैलाएं और इन अफवाहों की वजह से शहर का माहौल ना खराब हो इसलिए रांची पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है। रांची पुलिस ने पोस्टर जारी कर शहरवासियों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

पोस्टर में रांची पुलिस ने अपील करते हुए लिखा है कि रांची पुरुष आम जनता से अपील करती है कि किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान ना दें। किसी भी पोस्ट को शेयर करने से पहले तथ्यों को जांच लें। आप सभी से अनुरोध है कि किसी भी अप्रिय घटना या प्रयास या असामाजिक गतिविधि से संबंधित सूचना हमारे कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर 6299 423 768 पर दें अथवा 112 पर कॉल करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची पुलिस ने ट्विटर अकाउंट @ranchipolice एवं फेसबुक पेज Ranchi police पर भी सूचना साझा कर सकते हैं। आपके हर सूचना पर रांची पुलिस अभिलंब कार्रवाई करेगी। शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची पुलिस आपसे सहयोग की अपेक्षा रखती है।

रांची में 2 साल के बाद दुर्गा पूजा की तैयारी तेज है। पिछले 2 साल कोरोना संक्रमण की वजह से दुर्गा पूजा के आयोजन पर रोक लगी थी। इस बार दुर्गा पूजा समितियों वृहद आयोजन की तैयारी में है। पुलिस इस बात का विशेष ध्यान रख रही है कि त्यौहार में असामाजिक तत्व खलल पैदा ना करें। मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर में हुई तोड़फोड़ के बाद शहर का माहौल ठीक रहे और पूजा के जश्न पर इसका कोई असर ना हो इस तरह विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहर में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close