झारखंड : श्रावणी मेले में अब 15 मिनट में होगी शिकायतों का समाधान, क्यूआर कोड से होगी निगरानी

Jharkhand: Now complaints will be resolved in 15 minutes in Shravani fair, monitoring will be done through QR code

देवघर: 11 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में उनकी सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए देवघर प्रशासन ने एक अनूठी पहल की है। श्रद्धालुओं की शिकायतों के समाधान के लिए अब क्यूआर कोड सिस्टम लागू किया गया है, जिसकी मदद से किसी भी समस्या की सूचना देकर महज 15 मिनट में समाधान पाया जा सकेगा।

कैसे करेगा काम क्यूआर कोड सिस्टम?

मेले के शौचालय, होल्डिंग प्वाइंट, पानी, सफाई व्यवस्था, प्रशासनिक और स्वास्थ्य शिविर जैसे सभी अहम स्थानों पर विशेष क्यूआर कोड लगाए गए हैं। यदि किसी श्रद्धालु को इन जगहों पर कोई परेशानी होती है तो वह क्यूआर कोड को स्कैन करके अपनी शिकायत, फोटो के साथ कंट्रोल रूम तक भेज सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जैसे ही शिकायत सबमिट होती है, कंट्रोल रूम की मॉनिटर पर वह अलर्ट के रूप में दिखाई देती है। वहां से संबंधित विभाग को टैग कर तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया जाता है। प्रशासन ने दावा किया है कि हर शिकायत का समाधान 15 मिनट में किया जाएगा।

टीम वर्क और तकनीक का मेल

देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा इस व्यवस्था को टीम वर्क और नवाचार का उदाहरण मानते हैं। उनका कहना है कि श्रद्धालुओं को सकारात्मक सोच के साथ सुझाव देने चाहिए, जिससे मेले को और बेहतर बनाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close