झारखंड राज्य मुफ्फसिल लिपिक मोर्चा का हुआ चुनाव..ओमव्रत झा बने अध्यक्ष, अवधेश बने सचिव..लंबित मांग की लड़ाई होगी तेज..

गिरिडीह : झारखण्ड राज्य मुफ्फसिल लिपिक मोर्चा का जिला सम्मेलन दिनांक 21.08. 2022 को सर जे. सी. बोस कन्या उ०वि० सभाकक्ष में श्री ओमव्रत झा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ , राज्य सरकार के अंतर्गत कार्यरत सभी विभागों के लिपिक उपस्थित हुए।बैठक में लिपिको की लंबित मांगों को पूर्ण कराने एवं लिपिकीय संवर्ग के ग्रेड पे से संबंधित मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में उपस्थित मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार के अंतर्गत अंतर्गत 150 संवर्ग में से मात्र लिपिक ही एक ऐसा संवर्ग है जिसका मूल पदनाम का नामकरण निम्न वर्गीय लिपिक के रूप में किया गया है। वर्तमान में ग्रेड पे 1900 दिया जा रहा है जबकि चतुर्थवर्गीय कर्मी का ग्रेड पे ₹1800 है।

इस तरह के ग्रेड पे में मामूली अंतर अन्य किसी वर्ग में नही हैं जबकि लिपिक तृतीय वर्ग के कर्मचारी के अंतर्गत कार्यरत हैं। सभी ने इस बात का समर्थन किया की आजाद भारत में सरकारी सेवक के पदनाम के सामने निम्नवर्गीय शब्द को जोड़ दिया गया और ग्रेड पे मात्र 100रु के मामूली अंतर तृतीय और चतुर्थ वर्ग में किया गया, जिससे हम सभी मर्माहत हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहली मांग

निम्नवर्गीय और उच्चवर्गीय लिपिक के विभेद को समाप्त कर उच्चवर्गीय लिपिक या सहायक पदनाम घोषित करते हुए ग्रेड पे 2400रु निर्धारित किया जाय।

दूसरी मांग

राज्य सरकार अंतर्गत वर्ष 2004 के बाद से नियुक्त कर्मियों को 1 सितंबर 2022 से बिना किसी शर्त के पुरानी पेंशन योजना लागू करे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में सम्मिलित सदस्य

बैठक में राज्यभर में कर्मचारी महासंघ के जिला स्तरीय सम्मेलन कराने का भी निर्णय लिया गया।साथ ही अपनी मांगों के समर्थन में संघर्ष करने पर भी जोर दिया गया। महासंघ के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 11अक्टूबर 2022 को जिला स्तरीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित अशोक कुमार सिंह ने कहा की निम्नवर्गीय शब्द से सभी मर्माहत हैं एवम कर्मियों में आक्रोश है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग किया की सचिवालय से लेकर मुफ्फसिल तक लिपिकों की मांग को पूर्ण किया जाय।

बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री अशोक कुमार सिंह ‘ नयन’ ने जिला कमिटी के पदधारको का नियमानुसार चयन प्रक्रिया पूर्ण कराया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला कमिटी में पदधारक का हुआ चुनाव

जिला अध्यक्ष – श्री ओमव्रत झा

जिला संरक्षक – विकास कुमार सिन्हा, अनुप कुमार’,

कार्यकारी अध्यक्ष – मुक्तेश्वर प्रसाद, प्रदीप गोस्वामी वम शंकर सिंह, श्री संजीत कुमार ठाकुर,अनुज कुमार सिंह, सिंधु कुमारी

जिला सचिव – अवधेश कुमार यादव

कोषाध्यक्ष – विशाल कुमार

उपाध्यक्ष – नरेश कुमार, राजेश कुमार, कपिलदेव राय, गोपाल कृष्ण पाण्डेय, अजय कुमार ,मो कलामशेख, धनश्याम सिंह, शिव प्रकाश, रविशंकर

संयुक्त सचिव – त्रिपुरारी शरण पाण्डेय, मनोज कु० वर्मा, माधव राय, ओम प्रकाश ,अमर सिन्हा, ज्ञानेश, सिकन्दर कुमार दास, सुबोध कुमार, राजीव रंजन सिंह

कार्यालय सचिव – साकेत कुमार व गोपाल कृष्ण सुमन

मिडिया प्रभारी -. संदीप कुशवाहा, जिवेन्द्र कुमार, मो सिन्टु

संयुक्त लिपिक मोर्चा सम्मेलन को अशोक कुमार सिंह राष्ट्रीय संगठन सचिव NOCGE ने मुख्य रूप से सम्बोधित किए। सभी पदधारकों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। चुनाव को सफल बनाने में हजारीबाग से कुमुद कुमार सिन्हा, विमल किशोर सिन्हा, गोड्डा से मदन मिश्रा, पाकुड़ से सौमित शंकर बनर्जी, साहिबगंज से भरत यादव धनबाद से राउत के साथ-साथ गिरिडीह के भरत मांझी, रूपलाल महतो, लखन प्रसाद रजक, रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा, एतवारी महतो, देवेंद्र सिंह एवं अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

close