झारखंड: विश्वविद्यालय में इन पदों पर होगी भर्तियां, आज से आवेदन शुरू, जानिये डिटेल जानकारी

रांची। विश्वविद्यालयों में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्तियां शुरू हो गयी है। आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी, जो तीन नवंबर तक चलेगी। जिन पदों पर भर्तियां होनी है, उनमें कुलसचिव के छह, वित्त पदाधिकारी के सात, परीक्षा नियंत्रक के तीन तथा सहायक कुलसचिव के सात पद शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्ति चार वर्षों के लिए होगी तथा सिंडिकेट के अनुमोदन के बाद चार वर्ष कार्यकाल बढ़ाया जा सकेगा। इन पदों पर सेवानिवृत्त की आयु 60 वर्ष होगी। आयोग के अनुसार, नियुक्ति में 55 वर्ष से कम आयु के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आपको बता दें कि कुलसचिव के लिए रांची विश्वविद्यालय (1), सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (1), नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (1), जमशेदपुर वीमेंस कालेज (1), विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (1) और विनोबा भावे विश्वविद्यालय (1) में भर्तियां होगी।

सहायक कुलसचिव के लिए रांची विश्वविद्यालय (अनारक्षित-1, एसटी-1), सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (अनारक्षित-1, एसटी-1), कोल्हान यूनिवर्सिटी (अनारक्षित-1, एसटी-1) और नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय (एसटी-1)।

वित्त पदाधिकारी के लिए रांची यूनिवर्सिटी (1), सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (1), नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (1), जमशेदपुर वीमेंस कालेज (1), विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (1), विनोबा भावे विश्वविद्यालय (1) और कोल्हान विश्वविद्यालय (1)

परीक्षा नियंत्रक के लिए सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (1), नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (1) तथा जमशेदपुर वीमेंस कालेज (1)

आवेदन भरने की अंतिम तिथि तीन नवंबर शाम पांच बजे तक हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान छह नवंबर शाम पांच बजे तक होगा तथा हार्ड कॉपी आयोग कार्यालय में 21 नवंबर शाम पांच बजे तक जमा होगी।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story