Jharkhand: शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, किसी को अतिरिक्त प्रभार तो किन्हीं को नई जिम्मेदारी

रांची : झारखंड शिक्षा सेवा के अफसरों की पोस्टिंग कर दी गई है। इस क्रम में कई को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसका आदेश स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 1 अगस्त को जारी कर दिया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। आदेश पर मुख्य (विभागीय) मंत्री का अनुमोदन प्राप्त है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रही श्रीमती नीरजा कुजूर को उप निदेशक, माध्यमिक शिक्षा के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है।

सचिदानन्द द्विवेन्दु तिग्गा, उप निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) को स्थानान्तरित करते हुए झारखंड अधिविद्य परिषद् के सचिव के पद पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया जाता है।

श्रीमती दास सुनंदा चन्द्रमौलेश्वर (क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, बेड़ो, रांची) अतिरिक्त प्रभार- लोहरदगा जिला शिक्षा पदाधिकारी 1 अगस्त, 2023 से 30 सितंबर, 2024 तक असाधारण अवकाश में चली गई है। इसके फलस्वरूप उक्त अवधि में श्रीमती अपरूपा पॉल चौधरी (जिला शिक्षा अधीक्षक, लोहरदगा) अपने कार्यों के अतिरिक्त लोहरदगा जिला शिक्षा पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

श्रीमती अलका जायसवाल, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अपने कार्यों के अतिरिक्त उप निदेशक, प्राथमिक शिक्षा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story