Jharkhand Weather: ओडिशा में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन, जानें झारखण्ड पर कैसा होगा असर

रांची। ओडिशा में समुंद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक साईक्‍लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। झारखंड के मौसम (Jharkhand Weather) में बदलाव देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 17 फरवरी को दी।

केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। सबसे अधिक तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया। न्‍यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस गोड्डा केवीके में दर्ज किया गया।केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

18 और 19 फरवरी को राज्‍य के दक्षि‍णी-पूर्वी भागों में आंशिक बादल छा सकते हैं। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में देखने को मिलेगा।

राज्‍य के शेष भागों में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story