Jharkhand Weather : झारखंड में अभी और बढेगी कनकनी, शीतलहरी के साथ कोहरा और बादल भी छाये रहेंगे

रांची। झारखंड में ठिठुरन अभी और बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक ठंड से फिलहाल राज्यवासियों कोई राहत नहीं मिलेगी। वहीं, कई इलाकों में कोहरा भी असर दिखायेगा। मौसम विभाग के मुताबिक हिमालय और उत्तर भारत से आ रही बफीर्ली हवाओं ने झारखंड में कनकनी बढ़ी है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कुहासे और उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा के कारण झारखंड में कनकनी काफी बढ़ी है। पिछले 3 तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 9 डिग्री नीचे गिर गया है।

आने वाले दो दिनों के दौरान राज्य में ऐसी स्थिति बनी रहेगी। बादल छंटने के बाद ठंड में और बढ़ोतरी होगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मकर संक्रांति के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है।राज्य में अगले दो दिनों के दौरान रात के तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। रांची का न्यूनतम तापमान अगले पांच दिनों में 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिणी भाग यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में सुबह में कोहरे या धुंध के बाद आंशिक बादल छा सकते है, जबकि शेष भागों में कोहरे या धुंध के बाद आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। जबकि इस दौश्रान सुबह में सुबह में कोहरे और धुंध के बाद आसमान मुख्यतः साफ रहेगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story