झारखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रांची में बाढ़ जैसे हालात

Jharkhand weather update: Heavy rain warning in 10 districts, flood-like situation in Ranchi

रांची : झारखंड के अधिकांश जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और मानसून की सक्रियता के कारण राज्य में 28 जून तक लगातार बारिश जारी रहेगी। राजधानी रांची सहित कई जिलों में जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

रांची में मूसलाधार बारिश से हालात गंभीर

रांची में बीते 24 घंटे से लगातार तेज बारिश हो रही है। दोपहर 3:00 बजे के बाद शुरू हुई बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया है। आईपीएस अधिकारियों के आवास से लेकर आम बस्तियों तक पानी भर गया है। अपर बाजार क्षेत्र में वाहन पानी में फंसे देखे गए। कांके की बस्ती में हालात इतने बिगड़ गए कि लोगों को अपने घर छोड़कर बाहर निकलना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल सेवाएं प्रभावित, बिजली की समस्या

जमशेदपुर में भी भारी बारिश से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो गई हैं। रांची में कई इलाकों में बिजली के खंभों में करंट दौड़ने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

28 जून तक झारखंड में जारी रहेगा बारिश का दौर

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी है कि मानसून के दो सक्रिय सिस्टम — एक ट्रफ लाइन और दूसरा लो प्रेशर एरिया — के कारण झारखंड में 28 जून तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। हालांकि, अत्यधिक मूसलाधार बारिश की संभावना कम है, लेकिन दिन भर में चार से पांच बार तेज वर्षा हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन 10 जिलों के लिए विशेष अलर्ट

मौसम केंद्र ने झारखंड के निम्नलिखित 10 जिलों के लिए विशेष बारिश अलर्ट जारी किया है…

साहिबगंज

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोड्डा

पाकुड़

दुमका

पश्चिमी सिंहभूम

सरायकेला-खरसावां

सिमडेगा

खूंटी

लोहरदगा

इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

कहां कितनी बारिश हुई

पिछले 24 घंटों में हजारीबाग में सबसे अधिक 109 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। रांची में अब तक इस सीजन में कुल 459 मिमी बारिश हो चुकी है, जो एक रिकॉर्ड है। खूंटी, लोहरदगा और पूर्वी सिंहभूम में भी 300 मिली मीटर से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। सबसे कम वर्षा गोड्डा में 97.5 मिली मीटर दर्ज की गई है।

Related Articles

close