Jharkhand BjP सरकार में अगला मुख्यमंत्री कौन, अमित शाह ने बताया ….

Ranchi। झारखंड राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव से पहले आज भाजपा ने घोषणा पत्र जारी कर दिया। घोषणा पत्र जारी करने से पहले देश के गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंचे। पार्टी कार्यालय में पुष्प अर्पित करने के पश्चात चुनावी घोषणा पत्र जारी किया।

कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, असम मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय जी, बाबूलाल मरांडी सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी करने से दौरान हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। परीक्षा में गड़बड़ी करने वालो की चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी सरकार इनको उल्टा कर सीधा कर देगी। साथ ही बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं को1 रुपए में रजिस्ट्री सहित कई घोषणा की।

बंगला देशी घुसपैठियों पर भी जमकर हेमंत सोरेन पर हमला किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा सरकार बनते ही घुसपैठिए को बाहर किया जाएगा। UCC को लागू करने पर प्रतिबद्धता दोहराई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घोषणा पत्र जारी करने के बाद अमित शाह ने पत्रकारों की संबोधित किया। पत्रकार ने जब सवाल पूछा कि बीजेपी की तरफ से अगला सीएम कौन होगा? जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद पता चल जाएगा। सभी के अनुभवों का पूरा लाभ लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close