गैंगस्टर अमन साहू के दाहिने हाथ पम्मी की गिरफ्तारी से झारखंड में मचा हड़कंप

रांची। 10 अगस्त को छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड एटीएस की मदद से गैंगस्टर अमन साहू की सहयोगी पम्मी को पकड़ा। पम्मी कुख्यात आकाश राय की पत्नी है और गिरोह के लिए हथियार और पैसे का इंतजाम करती थी। बताया गया है कि, पीआरए ग्रुप के दफ्तर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद से वह फरार थी।

एनबीटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पम्मी की भूमिका के बारे में जानकारी आकाश राय के स्मार्टफोन से मिली थी।

बता दें कि, पमी की गिरफ्तारी का कारण सिमडेगा जेल में बंद उसके पति आकाश राय के पास से एक स्मार्टफोन बरामद होना था। यह फोन शुक्रवार को एटीएस की टीम ने बरामद किया था। इस फोन से मिली जानकारी के आधार पर पमी को पकड़ा गया।

झारखंड एटीएस की जांच में पता चला है कि, अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई मिलकर काम करते हैं। इनके साथी भी मिलकर काम करते हैं। पम्मी अमन साहू के गिरोह के शूटरों को हथियार और पैसे मुहैया कराने के लिए जानी जाती है। वह व्यवसायी के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के दौरान मौजूद थी।

13 जुलाई को हुई थी गोलीबारी

13 जुलाई को छत्तीसगढ़ में पीआरए बर्बरीक और आरकेटी कंपनी के दफ्तरों के बाहर गोलीबारी हुई। जांच में पता चला कि घटना के दौरान पमी मौके पर मौजूद थी। इसके बाद, गोलीबारी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई। धमकी दी गई कि “जब तक रंगदारी नहीं दी जाती, तब तक काम नहीं करने दिया जाएगा।”

पम्मी ने दिया था गोलीबारी की घटना को अंजाम

पुलिस ने बताया है कि, छत्तीसगढ़ में एक व्यवसायी के घर पर गोलीबारी की पूरी घटना पम्मी द्वारा ही रची गई थी। छत्तीसगढ़ पुलिस सक्रिय रूप से पम्मी की तलाश कर रही थी और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles
Next Story