झारखंड ब्रेकिंग: कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों के नामों का ऐलान, बन्ना गुप्ता, दीपिका पांडेय, इरफान सहित इन 21 उम्मीदवारो के नाम, देखिए लिस्ट

रांची: झारखंड विधानसभा के लिए काँग्रेस ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में मंत्री बन्ना गुप्ता, इरफान अंसारी, दीपिका पांडे के अलावा अंबा प्रसाद, बादल पत्रलेख, पूर्णिमा नीरज सिंह सहित कई और मौजूदा विधायकों के नाम शामिल हैं।

यहां देखें लिस्ट....




कांग्रेस ने झारखंड के लिए अपनी पहली सूची जारी की , पहली सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम..

जामताड़ा से कैबिनेट मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी को टिकट दिया, जरमुंडी से पूर्व मंत्री बादल पत्र लेख को टिकट मिला है. जमशेदपुर पूर्व से अजय कुमार जबकि जमशेदपुर पश्चिम से मंत्री बन्ना गुप्ता उम्मीदवार बनाए गए. लोहरदगा से रामेश्वर उरांव को टिकट मिला है।

जामताड़ा से इरफान अंसारी, महागामा विधानसभा से कृषि मंत्री दीपिका पांडे को टिकट मिला, लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को टिकट.को टिकट मिला है. वहीं, जामुंडी से बादल पत्रलेख, पोरिहाट से प्रदीप यादव, महागामा से दीपिका सिंह पांडेय, बड़कागांव से अंबिका प्रसाद साहू, रामगढ़ से ममता देी, मांडू से जय प्रकाश पटेल, हजारीबाग से मुन्ना सिंह, बेरमो से कुमार जय मंगल, झरिया से पूर्णिमा नीरज सिंह, बाघमारा से जलेश्वर महतो, जमशेदपूर पूर्व से डॉ अजय कुमार को टिकट मिला है।

जमशेदपुर पश्चिम से बन्ना गुप्ता, जमशेदपुर से सोना राम सिंकू, खिजरी से राजेश कच्छप, हटिया से अजय नाथ साहदेव, मंदार से शिल्पी नेहा तिर्की, सिमडेगा से भूषण बेरा को टिकट मिला है।


Related Articles
Next Story