2 मुख्यमंत्री...2 मुख्यमंत्री की पत्नी...मुख्यमंत्री बहू...मुख्यमंत्री का बेटा... झारखंड में भाजपा की पहली लिस्ट का पूरा लेखा-जोखा, पढ़िये

BJP Candidate: भाजपा झारखंड की 81 सीटों में से 68 सीटों पर इस बार गठबंधन के तहत प्रत्याशी उतारेगी। 68 में से 66 सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। सिर्फ बरहेट सहित दो ही सीटें हैं, जहां भाजपा को प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करना है। भाजपा की पहली लिस्ट देखकर ये साफ है कि भाजपा ने तय कर रखा है कि झारखंड उसे किसी भी कीमत पर जीतना है। लिहाजा पार्टी ने अपनी नीति, रीति सभी को ताक पर रखा है।

चुनाव में जहां दलबदलूओं को तो टिकट दिया ही है, परिवारवाद का विरोध करने वाली भाजपा ने नेताओं की पत्नी और बेटों को भी टिकट दिया है। शनिवार की शाम को अपने 66 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस सूची में 12 महिलाएं हैं। 2 मुख्यमंत्री हैं, 2 मुख्यमंत्री की पत्नी चुनाव लड़ रहीं हैं। एक मुख्यमंत्री की बहू और एक मुख्यमंत्री के बेटे को भाजपा ने चुनाव के मैदान में उतारा है. पार्टी इस बार के चुनाव में 68 सीट पर चुनाव लड़ने जा रही है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रहे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को सरायकेला से उम्मीदवार बनाया गया है। चंपाई ने इसी साल अगस्त में पार्टी छोड़ी थी।बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए।इसके अलावा झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा और अर्जुन मुंडा की पत्नियों को भी टिकट दिया गया है। मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से टिकट दी गई है।पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को धनवार से और सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट दिया गया है।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव में हारे चेहरों को भी विधानसभा में मौका दिया गया। गीता कोड़ा को लोकसभा चुनाव में सिंहभूम सीट से प्रत्याशी बनाया था। उन्हें विधानसभा में जगन्नाथपुर सुरक्षित सीट से उम्मीदवार को घोषित किया है। वहीं लोकसभा में दुमका सीट से हारी सीता सोरेन को विधानसभा में जामताड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है।

किसे मिला कहां से टिकट

1- लिट्टीपाड़ा से बाबूधन मुर्मू

2- महेशपुर से नवनीत हेंब्रम

3- शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन

4- नाला से माधव चंद्र महतो

5- जामताड़ा से सीता सोरेन

6- दुमका से सुनील सोरेन

7- जामा से सुरेश मुर्मू

8- जरमुंडी से देवेंद्र कुंवर

9- मधुपुर से गंगा नारायण सिंह

10- सारठ से रणधीर कुमार सिंह

11- देवघर से नारायण दास

12- पोड़ैयाहाट से देवेंद्र नाथ सिंह

13- गोड्डा से अमित कुमार मंडल

14- महागामा से अशोक कुमार भगत

15- कोडरमा से डा. नीरा यादव

16- बरकट्ठा से अमित कुमार यादव

17- बरही से मनोज यादव

18- बड़कागांव से रोशन लाल चौधरी

19- हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद

20- सिमरिया से उज्जवल दास

21- बगोदर से नागेंद्र महतो

22- जमुआ से डा. मंजू देवी

23- गांडेय से मुनिया देवी

24- गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहाबादी

25- बेरमो से रविंद्र पांडे

26- बोकारो से बिरंची नारायण

27- चंदनक्यारी से अमर कुमार बाउरी

28- सिंदरी से तारा देवी

29- निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता

30- धनबाद से राज सिन्हा

31- झरिया से रागिनी सिंह

32- बाघमारा से शत्रुघ्न महतो

33- बहरागोड़ा से डा. दिनेशानंद गोस्वामी

34- घाटशिला से बाबूलाल सोरेन

35- पोटका से मीरा मुंडा

36- जमशेदपुर पूर्व से पूर्णिमा दास साहू

37- सरायकेला से चम्पाई सोरेन

38- चाईबासा से गीता बालमुचू

39- मझगांव से बड़कुंवर गगराई

40- जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा

41- चक्रधरपुर से शशिभूषण समद

42- खरसावां से सोनाराम बोदरा

43- तोरपा से कोचे मुंडा

44- खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा

45- खिजरी से रामकुमार पाहन

46- रांची से सीपी सिंह

47- हटिया से नवीन जायसवाल

48- कांके से डा. जीतू चरण राम

49- मांडर से सन्नी टोप्पो

50- सिसई से अरुण उरांव

51- गुमला से सुदर्शन भगत

52- बिशुनपुर से समीर उरांव

53- सिमडेगा से श्रद्धानंद बेसरा

54- कोलेबिरा से सुजान जोजो

55- मनिका से हरि कृष्ण सिंह

56- लातेहार से प्रकाश राम

57- पांकी से कुशवाहा शशि भूषण मेहता

58- डाल्टेनगंज से आलोक कुमार चौरसिया

59- विश्रामपुर से रामचंद्र चंद्रवंशी

60- छतरपुर से पुष्पा देवी भुइयां

61- हुसैनाबाद से कमलेश कुमार सिंह

62- गढवा से सत्येंद्र नाथ तिवारी

63- भवनाथपुर से भानु प्रताप शाही

64- राजमहल- अनंत ओझा

65- धनबार- बाबूलाल मरांडी

66- बोरियो- लोबिन हेम्ब्रम

Related Articles
Next Story