....और कितने चंपाई ! हिमंता के बयान ने कांग्रेस-झामुमो की उड़ा दी नींद, जानिये कितने विधायक हैं भाजपा के संपर्क में ...

रांची। हिमंता विस्वा सरमा की राजनीति का अंदाज बिल्कुल अलग है। वो जो भी मिशन में लगते हैं, विरोधी पार्टियों की नाक में दम किये रहते हैं। झारखंड दौरे पर आये हिमंता विस्वा सरमा ने अपने एक और बयान से झारखंड की राजनीति में तूफा खड़ा कर दिया है।


Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) के बयान से झारखंड (Jharkhand) में सियासी हलचल तेज हो गई है। हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि कांग्रेस (Congress) और JMM के कई विधायक बीजेपी (BJP) के संपर्क में है।

हिमंता ने कहा कि कांग्रेस के 12 से 14 विधायक हमेशा संपर्क में रहे हैं। ये बयान तब आया है, जब झामुमो अभी चंपाई सोरेन के जाने के सदमे से उबरी भी नहीं है। हिमंता ने आगे कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के भी दो से तीन विधायक संपर्क में हैं। हालांकि सभी को एडजस्ट करना मुश्किल है। अगर ऐसा करेंगे तो हमारी पार्टी के ही लोग नाराज हो जाएंगे।


उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि भाजपा वाले हमें मारना शुरू कर देंगे, डंडा दिखाएंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता बंधु तिर्की के आरोपों पर भी जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि अगर उनसे मेरी वीडियो कॉल के जरिए बात हुई है तो यह बातचीत उनके कॉल रिसीव के बिना संभव ही नहीं है। इसलिए उनसे पूछना चाहिए कि उन्होंने कॉल रिसीव किया था क्या? हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में बीजेपी विधानसभा चुनाव (Assembly Election) जीतने जा रही है।

पार्टी के नेताओं ने सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी कर ली है। ऐसे में यदि हम कांग्रेस और जेएमएम के विधायकों को बीजेपी में शामिल कर लें तो हमारी पार्टी के नेता मुझे ही मारने लगेंगे। झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। फिलिहाल प्रदेश में जेएमएम के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार है।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story