झारखंड के रेल यात्री ध्यान दें! इन ट्रेनों का टाइमिंग में हो रहा है बदलाव, टिकट लेने से पहले ये जरूरी जानकारी नोट कर लें

Train News: झारखंड के ट्रेन यात्रियों से जुड़ी एक बड़ी खबर है। दो ट्रेनों की टाइम में बदलाव हो रहा है। हालांकि समय में बदलाव दिसंबर महीने से होगा, लेकिन अभी से ही रेलवे ने यात्रियों को अपडेट कर दिया है। जानकारी के मुताबिक रांची से पलामू के रास्ते होकर दिल्ली जाने वाली आनंद विहार हटिया झारखंड एक्सप्रेस एवं रांची चोपन एक्सप्रेस के समय में बदलाव हो रहा है। आनंद विहार हटिया झारखंड एक्सप्रेस की टाइमिंग 4 दिसंबर से और चोपन रांची एक्सप्रेस का समय 5 दिसंबर से बदलेगा।

धनबाद रेल डिवीजन के वरीय मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क पदाधिकारी की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक धनबाद रेल डिवीजन के अंतर्गत 10 ट्रेनों के टाइमिंग में बदलाव की बात होगी। इनमें से दो ट्रेन पलामू इलाके से गुजरती है। रांची चोपन एक्सप्रेस से उत्तर प्रदेश और पलामू के इलाके के लोग रांची तक का सफर करते हैं।

बदले समय के मुताबिक रांची चोपन एक्सप्रेस (18632) पांच दिसंबर को सुबह 8:10 से खुलेगी और रांची शाम 4:00 बजे से पहले पहुंचेगी. नगर उतर रेलवे स्टेशन पर सुबह के 9:49 रमन में 10:01 मेराल में 10:14, गढ़वा 10: 22, गढ़वा रोड में 10:45 और डालटनगंज में 11:15 पर पहुंचेगी. वहीं बरवाडीह में 11:44 लातेहार में 12:16 पर पहुंचेगी।

वहीं रांची चोपन एक्सप्रेस (18632) जो बरकाकाना होकर जाएगी, बरकाकाना में शाम 4:10 पर पहुंचेगी. वहीं रांची में शाम 7:00 बजे पहुंचेगी. आनंद विहार हटिया झारखंड एक्सप्रेस का भी झारखंड रेल डिवीजन के इलाके में टाइम बदल गया है जो 4 दिसंबर से लागू होगा.

डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर यह 12:42 पर पहुंचेगी और 12:44 पर रवाना हो जाएगी. आनंद विहार रेलवे स्टेशन से या रात 8:45 पर खुलता है और अगले दिन रात 8:00 बजे रांची पहुंचेगी।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story