झारखंड में बड़ा हादसा : चिमनी में ब्लास्ट होने से 15 मजदूर झुलसे, सैंकड़ो मजदूर कर रहे थे काम, दर्जनों मौत की आशंका

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में बड़ा हादसा हो गया है। बरही के रियाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में लगी फैक्ट्री (पवन पुत्रा स्टील) की चिमनी में ब्लास्ट हो गया है।

तेज धमाके के बाद कई मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गई। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 70 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। सभी घायल मजदूरों को आनन-फानन में आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया है। खबर लिखने तक एक मजदूर की मौत की पुष्टि हुई है।


आरोग्यम अस्पताल ने एक मजदूर की मौत की पुष्टि की है। अस्पताल की ओर से बताया गया कि हादसे के बाद यहां सात मजदूरों को लाया गया था। जितेंद्र कुमार नाम के एक शख्स की मौत हो गई है। सभी मजदूर आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से काम करते हैं। अन्य घायल मजदूरों को रांची के रिम्स में रेफर कर दिया गया है।

Related Articles
Next Story