बड़ी खबर: चंपाई सोरेन के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की गई जान, 5 की हालत गंभीर, एस्कॉर्ट गाड़ी...

सरायकेला। मंत्री चंपई सोरेन के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।घटना में एक जवान की मौत हो गई है, वहीं पांच जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब दिल्ली से झारखंड लौटे चंपई सोरेन को एस्कॉर्ट कर गाड़ी जिलिंगगोड़ा पहुंची थी और वहां से सभी जवान वापस लौट रहे थे। घायल जवानों को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सरायकेला टाटा मार्ग पर मुड़िया गांव के पास मंत्री चंपई सोरेन की एस्कॉर्ट गाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में चालक विनय कुमार वानसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देर रात 2:00 बजे की बताई जा रही है।

सभी जवान मंत्री चंपई सोरेन को उनके जीलिंगगोड़ा स्थित आवास में छोड़कर पुलिस लाइन लौट रहे थे। मृत जवान के बारे में जानकारी मिली है कि विनय कुमार वानसिंह चाईबासा जिले के भोया गांव का रहने वाला था।

इधर घायल जवानों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक देर रात चंपई सोरेन कोलकाता के रास्ते जमशेदपुर पहुंचे थे। जहां से वह सरायकेला के जीलिंगगोड़ा स्थित अपने आवास आए। आवास पर छोड़कर देर रात ही एस्कॉर्ट कर रहे जवान वापस पुलिस लाइन लौट रहे थे, इसी दौरान गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Related Articles
Next Story