झारखंड में भाजपा का बड़ा चुनावी वादा, अमित शाह बोले, हमारा घोषणा पत्र आयेगा, तो.... जानिये क्या-क्या होगा घोषणा पत्र में...

साहिबगंज। परिवर्तन यात्रा को आज गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखायी। इस दौरान अमित शाह ने गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में अमित शाह ने चुनावी घोषणा भी की। अमित शाह ने संताल परगना की जनता को संबोधित करते हुए कहा- मैं कहकर जाता हूं कि हमारा घोषणा पत्र आएगा। हम 75 साल से ज्यादा आयु के गरीब परिवारों को 10 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था करेंगे। आपके धान को उचित दाम पर खरीदेंगे।गांवों को सड़क, एंबुलेंस, अस्पताल और डॉक्टर की सुविधा मिलेगी।

साहिबगंज के भोगनाडीह पुलिस लाइन मैदान में अमित शाह ने लोगों से अपील की, कि वे आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनाएं। अमित शाह ने पूछा कि हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि हर साल 5 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। लोगों को नौकरी मिला क्या? उन्होंने कहा कि नौकरी देने की बजाय हेमंत सोरेन की सरकार युवाओं को दौड़ा रही है। ऐसा दौड़ा रहे हैं कि युवा दौड़ते-दौड़ते मर जाएं।

अमित शाह ने कहा कि चुनाव के पहले जनता से बड़े-बड़े वादे करने वाली इस सरकार ने झारखंड को सिर्फ भ्रष्टाचार दिया। 1000 करोड़ का खनन घोटाल किया, सेना की जमीन खा गए। इस सरकार ने झारखंड को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया।

गृहमंत्री अमित शाह ने युवाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि झारखंड में एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे लेकर नौकरियां बांटी जा रहीं हैं। गरीब, युवा आदिवासी को नौकरी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि चुनावों में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया, महिलाओं को 2500 रुपए पेंशन का वादा किया, नवविवाहित बहनों को सोने का सिक्का देने का वादा किया, सरकार बनने के बाद सारे वादे भुला दिये। उन्होंने हेमंत सरकार को ठगने वाली सरकार बताया।

Related Articles
Next Story