ब्रेकिंग न्यूज: उत्पाद सिपाही भर्ती को लेकर नियम बदले, अब 10 सितंबर से शुरू होगी दौड़, पलामू के इस सेंटर को किया गया कैंसिल, पढ़िये क्या लिया गया फैसला

Excise Constable: उत्पाद सिपाही भर्ती से जुड़ी एक बड़ी खबर है। पलामू में अब फिजिकल परीक्षा नहीं होगी। 10 सितंबर से उत्पाद सिपाहियों की बहाली भी शुरू हो जायेगी। मल्लिक ने आगे कहा कि पलामू के चियांकी में जो दौड़ हो रही थी अब वहां नहीं होगी। पलामू के जो लोग बचे हैं शेष 6 केंद्रों में 19 और 20 को बहाली होंगे। इसकी जानकारी एडीजी आरके मल्लिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।

एडीजी ने बताया है कि उत्पाद सिपाही के लिए 5 लाख 13 हज़ार आवेदन आये। 4 लाख तक के रोल नंबर वाले की दौड़ हो चुकी है। जिसमें एक लाख 87 हज़ार 704 लोगों ने दौड़ में हिस्सा लिया है। जिसमें से उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में अब तक 1 लाख 31 हज़ार 17 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। जबकि 1 लाख 13 हज़ार की दौड़ बची हुई है।

एडीजी ने जानकारी दी है कि हर दिन 3 हज़ार लोगों को दौड़ में शामिल किया जायेगा, जिनकी दौड़ 3 सितंबर को होनी थी उनको 10 और 11 को दौड़ाया जाएगा। जिनकी दौड़ 4 को थी, उन्हें वह 12 और 13 को होने वाले दौड़ में हिस्सा लेंगे।

एडीजी ने कहा है कि दौड़ के लिए अभ्यर्थी अपना फ्रेश एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कहा कि अब सुबह 9 बजे के बाद दौड़ नहीं होगी। किसी अभ्यर्थी को मेडिकल समस्या है तो वह चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऑक्सीजन और बीपी नापने का यंत्र अब सेंटर पर उपलब्ध होंगे। साथ ही चिकित्सीय सुविधा की भी व्यवस्था होगी।

Related Articles
Next Story