चंपाई सोरेन दिल्ली से आ रहे हैं वापस, लेकिन रांची नहीं आयेंगे, जानिये चंपाई सोरेन क्या उठाने वाले हें अगला कदम, JMM-BJP की धड़कनें बढ़ी

रांची। चंपाई सोरेन ने झामुमो की दिल की धड़कनें बढ़ा रखी है। खबर है कि चंपाई कुछ देर में दिल्ली से तो निकलेंगे, लेकिन रांची नहीं आयेंगे। सूत्रों के मुताबिक झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन आज दिल्ली से सीधा कोलकाता जाएंगे। शाम करीब 7 बजे वे कोलकाता पहुंचेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, चंपाई दिल्ली में बीजेपी नेताओं के साथ अभी मीटिंग कर रहे हैं। मीटिंग के बाद आज शाम दिल्ली से कोलकाता के रास्ते जमशेदपुर के सरायकेला- खरसावां स्थित अपने गांव जा सकते हैं।

जानकारी मिल रही है कि चंपाई सोरेन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के लगातार संपर्क में हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर JMM छोड़ने के संकेत दिए थे। सूत्रों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में रांची या जमशेदपुर में किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में चंपाई सोरेन बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक चंपाई और बीजेपी नेताओं के बीच मुलाक़ात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच झामुमो के बागी नेता लोबिन हेंब्रम अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच झामुमो ने चुप्पी साध रखी है लेकिन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने अब खुद डैमेज कंट्रोल की कमान संभाल ली है।इस बीच घाटशिला से JMM विधायक मंगल कालिंदी और रामदास सोरेन सीएम हेमंत सोरेन से मिलने रांची पहुंचे हैं। हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने चंपाई सोरेन पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘कुर्सी का लोभी’ बताया है।

बन्ना गुप्ता के विभीषण वाले बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि बन्ना गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर जो आरोप लगा रहे हैं, उससे स्पष्ट हो गया है कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल किसके राज के समान है। जाने-अनजाने बन्ना गुप्ता ने सच्चाई बता दी है

Related Articles
Next Story