आज से भाजपा के हो जायेंगे चंपाई: भाजपा के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में चंपाई होंगे भाजपा में शामिल, झामुमो के कई नेता भी ले सकते हैं सदस्यता

रांची। झारखंड के इतिहास में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। चंपाई सोरेन आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आज बड़ी संख्या में झामुमो के कई नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अब भाजपा को उम्मीद है कि सरायकेला में भाजपा का कोई विधायक बन जाएगा। चंपई सोरेन लगातार सरायकेला विधानसभा से झामुमो के टिकट पर जीतते रहे हैं।


आज 30 अगस्त को शाखा मैदान, धुर्वा में अपराह्न 3 बजे झारखंड आंदोलनकारी व पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

सदस्यता ग्रहण सभा में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह–प्रभारी हिमंता बिस्वा शर्मा, प्रदेश संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं सांसद एवं विधायक गण उपस्थित रहेंगे। चूंकि वे भाजपा में आने वाले हैं। ऐसे में सरायकेला विधानसभा सीट अब भाजपा की झोली में जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

सरायकेला विधानसभा की बात करें तो चंपई यहां से छह बार अपनी जीत दर्ज करा चुके हैं। झारखंड के सरायकेला में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा भी अपने राजनीतिक गुरु चंपई सोरेन के साथ शुक्रवार को रांची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल हो जाएंगे। सोनाराम बोदरा झामुमो के तेज तर्रार नेताओं में से एक हैं।


सोनाराम बोदरा ने बताया कि वर्ष 2000 से वे राजनीति से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि चंपई ने उन्हें राजनीति सिखाई है। ऐसे में जब वह झामुमो को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, तो बोदरा भी अपने गुरु के साथ ही जाएंगे। उनके साथ क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी निभाएंगे।

झामुमो से नाता तोड़कर भाजपा में जाने वाले चंपई सोरेन को सिर आंखों पर भाजपाई बैठा रहे हैं। उनके भाजपा में आने की सूचना से भाजपाइयों में खुशी की लहर है। सरायकेला विधानसभा में कभी झामुमो व भाजपा के कैडर एक-दूसरे का अक्सर विरोध करते देखे जाते थे, लेकिन अब चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की खबर के बाद झामुमो व भाजपा के कैडर एक साथ बैठकर चाय की चुस्की ले रहे हैं।

संभवत: 30 अगस्त के बाद बड़ी संख्या में झामुमो के कई नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अब भाजपा को उम्मीद है कि सरायकेला में भाजपा का कोई विधायक बन जाएगा।चंपई सोरेन लगातार सरायकेला विधानसभा से झामुमो के टिकट पर जीत हासिल कर रहे हैं।


अब चूंकि वे भाजपा में आने वाले हैं। ऐसे में सरायकेला विधानसभा सीट अब भाजपा की झोली में जाने की उम्मीद जताई जा रही है। सरायकेला विधानसभा की बात करें तो चंपई यहां से छह बार अपनी जीत दर्ज करा चुके हैं।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story