मुख्यमंत्री ने नौकरियों को लेकर की बड़ी घोषणा, स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में पढ़िये मुख्यमंत्री ने क्या कहा...

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज अपने संबोधन में नौकरी को लेकर बड़ी बातें कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अक्तूबर तक 35 हजार पदों पर नियुक्ति हो जाएगी. इसके अलावा सीएम हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तर्ज पर स्वास्थ्य बीमा की घोषणा की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य योजना की शुरुआत करने वाली है. इसके तहत प्रति परिवार 15 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा लोगों को मुहैया करायी जाएगी. साथ ही साथ मुख्यमंत्री अस्पताल संचालक एवं रखरखाव योजना पर 135 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के नाम अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जंगल जमीन हमारी पहचान है और इस पहचान को बनाए रखते हुए हम विकास को ऊंचाइयों को छूने का प्रयास कर रहे हैं. विकास मूल मंत्र के आधार पर लोकतंत्र की दृष्टिकोण को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं.

Related Articles
Next Story