डीसी ट्रांसफर: आचार संहिता लगने के ठीक पहले रांची डीसी की हुई छुट्टी, अब ये होंगे रांची के नये उपायुक्त, इन IAS का भी तबादला

IAS Transfer: चुनाव की तारीखों के ऐलान के ठीक पहले रांची के डीसी बदल दिये हैं। हालांकि ये भी तय था कि अगर सरकार नहीं बदलती, तो चुनाव आयोग रांची डीसी को बदल ही देता। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी का सीईओ बनाया गया है।

वहीं वरुण रंजन को रांची का नया डीसी बनाया गया है। 2014 बैच के आईएएस वरुण रंजन अभी झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकार निगम के प्रबंध निदेशक थे।

वहीं आजीविका संवर्धन सोसायटी के सीईओ मृत्युंजय कुमार बरनवाल को मनरेगा आयुक्त बनाया गया है। मृत्युंजय कुमार बरणवाल 2013 बैच के IAS हैं।

Related Articles
Next Story

COPYRIGHT 2024

Powered By Blink CMS