झारखंड के इतिहास में पहली बार: 12 दारोगा का होगा डिमोशन, 12 पुलिसकर्मी 16 साल दारोगा रहे, अब बनेंगे सिपाही, विभाग में मचा हडकंप, जानिये क्यों

रांची। झारखंड के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब पुलिस अफसरों का डिमोशन होने जा रहा है। 12 पुलिसकर्मी 16 साल तक दारोगा रहने के बाद फिर से सिपाही बनने जा रहे हैं। डिमोशन के इस आदेश से हड़कंप मच गया है।

इन सभी पुलिसकर्मियों को उनके अदम्य साहस के लिए आउट आफ टर्न प्रमोशन दिया गया था। लेकिन हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब सरकार ने सभी आउट आफ टर्न प्रमोशन को निरस्त कर दिया है। आपको बता दें कि पुलिस मुख्यालय ने 25 जनवरी 2008 को इन्हें प्रमोशन दिया था, जिसे झारखंड हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया।

पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्म प्रोमोशन के बाद दारोगा बनाने के आदेश को अरुण कुमार ने चुनौती दी थी। उन्होंने इस तरह के प्रमोशन को अनुचित बताते हुए कोर्ट से प्रमोशन को रद्द करने की मांग की थी। झारखंड हाईकोर्ट में साल 2019 में दाखिल हुई याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 16 दिसंबर 2022 को आदेश पारित किया। कोर्ट ने कहा कि मुठभेड़ में वीरता पूर्ण कार्य के आधार पर प्रोमोशन दिया जाना अवैध है। जिन्हें भी इस कार्य के बदले में प्रोमोशन मिला है, उनकी पदोन्नति वापस लें।

2 साल तक फैसले पर सरकार ने नहीं किया अमल

हाईकोर्ट के इस आदेश पर भी 2 साल तक कोई अमल नहीं हुआ, जिसके बाद हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना याचिका दायर हुई। हाईकोर्ट ने 16 जनवरी 2024 को फिर सरकार को आदेश दिया कि सभी 13 पुलिसकर्मियों की पदोन्नति को वापस लें। हाईकोर्ट के इस आदेश की समीक्षा के बाद राज्य सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 18 जुलाई 2024 को पुलिस मुख्यालय को पदोन्नति रद करते हुए पुराने पद पर बहाल करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने 22 जुलाई को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

क्यों दिया गया था प्रमोशन

दरअसल 2008 की रात उग्रवादियों ने सिमडेगा के बांसजोर ओपी पर हमला कर दिया था। नक्सलियों के खिलाफ पुलिसकर्मियों ने मोर्चा लिया और नक्सलियों को मार भगाया। इस मुठभेड़ में शामिल सभी 13 पुलिसकर्मियों का पदोन्नति देने की अनुशंसा की गयी, जिसके बाद 25 जनवरी 2008 को पीएचक्यू की तरफ से इन्हें पदोन्नति दी गयी। दरोगा अमरनाथ-2 को पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति मिली थी. जबकि 12 सिपाहियों को दरोगा बनाया गया था। पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नत अमरनाथ-2 पलामू जिला बल में थे। अब उनकी मृत्यु हो चुकी है।

ये पुलिसकर्मी दारोगा से बनेंगे सिपाही

• धनंजय कुमार सिंह : बोकारो जिला बल

• रामाकांत राय : पलामू जिला बल

• विशु उरांव : सरायकेला जिला बल

• मारवाड़ी उरांव : देवघर जिला बल

• सलन पाल केरकेट्टा : धनबाद जिला बल

• योघ्या उरांव : देवघर जिला बल

• महेश्वर महतो : रामगढ़ जिला बल

• भूतनाथ सिंह मुंडा : चाईबासा जिला बल

• सुखराम नाग : बोकारो जिला बल

• मोहम्मद अबरार : हजारीबाग जिला बल

• उपेंद्र कुमार राय : सरायकेला जिला बल

• संजय कुमार शर्मा : बोकारो जिला बल

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story