खुशखबरी! आज आयेगी मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त, 40 दिन के भीतर दूसरी बार खाते में आयेंगे पैसे

Mainiya Samman Yojana: आज फिर से महिलाओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तोहफा देने जा रहे हैं। करम पर्व की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रदेश की महिलाओं के खाते में 1000-1000 रुपए ट्रांसफर करेंगे। बाकारो जिले के ललपनिया स्थित लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ की पवित्र भूमि से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की सौगात देंगे। खुद ही मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल से ये जानकारी साझा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोम गाढ़ की पवित्र भूमि ललपनिया, बोकारो से करम पर्व की पूर्व संध्या पर कल मैं “झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के तहत राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाता में दूसरी किस्त का हस्तांतरण करूँगा।


योजना के शुरू होने के 40 दिन के अंदर सम्मान राशि के दूसरे किस्त का हस्तांतरण राज्य की बहनों के आशीर्वाद से संभव हुआ है। हर महीने की 15 तारीख तक हर बहन के खाते में सम्मान राशि हर माह - हमेशा।

आपको बता दें कि योजना के तहत पंजीकरण कराने वाली झारखंड की 45 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 1000-1000 रुपए की दूसरी किस्त ट्रांसफर करेंगे। अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए हेमंत सोरेन महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त की राशि ट्रांसफर कर चुके हैं।

आपको बता दें कि 48,15,048 महिलाओं ने अब तक इस योजना के लिए खुद को निबंधित कराया है, जिसमें से 45,36,597 महिलाओं को सम्मान राशि का लाभ मिलना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री अभी तक 453 करोड़, 65 लाख, 97000 की राशि महिलाओं के खाते में दे चुके हैं।

आपको बता दें कि 3 अगस्त 2024 से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई. 18 अगस्त को पहली बार योजना के तहत पाकुड़ की 80 हजार से अधिक महिलाओं के अकाउंट में 1000-1000 रुपए भेजे गए।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story