हरियाणा तो झांकी है, झारखंड अभी बाकी है... हरियाणा की जीत पर झारखंड में भाजपा क्यों हो गयी है गदगद, भाजपा के दिग्गज नेताओं पढ़िये क्या कहा...

रांची। हरियाणा में मिली भाजपा को शानदार जीत से झारखंड भाजपा गदगद है। भाजपा को यकीन हो चला है कि जिस तरह से एंटी इनकमबेंसी को दरकिनार कर हरियाणा में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की, उससे तो झारखंड की राह ज्यादा ही आसान है।


क्योंकि यहां ना तो एंटी इनकंबनेसी है और ना ही भाजपा से कोई नाराजगी है। लिहाजा हरियाणा की जीत का जश्न झारखंड में भी खूब माना। वहीं झारखंड के सभी शीर्ष भाजपा नेताओं ने हरियाणा में जीत के बाद अब झारखंड में भी जीत का भरोसा जताया है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि हरियाणा तो झांकी है, झारखंड अभी बाकी है। वहीं नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि हरियाणा की देवतुल्य जनता की ओर से देशवासियों के लिए जलेबियां ... जलेबियां खाने की अगली बारी झारखंड और महाराष्ट्र की है !


हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक व अभूतपूर्व जीत आदरणीय प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक नेतृत्व और के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली जी की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है, जिन्होंने हरियाणा में विकास और परिवर्तन का एक नया अध्याय लिखा है। हरियाणा के सभी देवतुल्य मतदाताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद, यह जीत हरियाणा के विकास और उज्जवल भविष्य की नींव को और मजबूत करेगा।

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। हरियाणा की जनता जनार्दन ने कांग्रेस की देशविरोधी, तुष्टिकरण और परिवारवादी राजनीति को नकार कर आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई है।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story